मतदाता पुनरीक्षण पर फोकस, बीजेपी ने बनाया वार रूम
लखनऊ|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक सबको छह फरवरी तक राजधानी लखनऊ आने पर रोक लगा दी गई है। कोई पदाधिकारी या नेता चेहरा चमकाने को कार्यालय पहुंच रहा है तो उसे कोप का भाजन बनना पड़ रहा है। खास बात यह है कि विधानसभा और विधान परिषद की सभी कमेटियों की बैठकें और दौरे भी छह फरवरी तक स्थगित कर दिए गए हैं। सारी कवायद गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हो रही है। पार्टी की ओर से प्रदेश मुख्यालय पर एसआईआर के लिए वार रूम बनाया गया है। वहां कुछ पदाधिकारियों के साथ ही वालंटियरों की पूरी टीम लगाई गई है।कमेटियों की इन बैठकों और भ्रमण को स्थगित किए जाने को लेकर विधानसभा और विधान परिषद की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसमें पूर्व निर्धारित भ्रमण व बैठकें भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश हैं। हालांकि इन आदेशों में एसआईआर का जिक्र नहीं है। मगर स्थगन की वजह यही मानी जा रही है। दरअसल, एसआईआर की अंतिम तिथि भी छह फरवरी है। समितियों की बैठकें व जिलों में भ्रमण भी छह फरवरी तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है। दरअसल, पार्टी ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में डेरा डालने को कहा है जबकि विधान परिषद सदस्यों को भी कम एसआईआर वाली सीटों पर लगाया गया है।
यूपी के शिक्षकों, शिक्षामित्रों को कैशलेस मेडिकल; योगी कैबिनेट में फैसला आज
वार रूम बनाकर हो रही निगरानी
प्रदेश मुख्यालय पर एसआईआर के लिए बनाए गए वार रूम से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की लगातार अपडेट ली जा रही है। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिन विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाता बनाने की गति धीमी है, वहां के विधायकों या संभावित दावेदारों के पास सीधे फोन पहुंच रहे हैं। उन्हें क्षेत्र में ही डेरा डालने और सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रिपोर्ट लेने को कहा गया है।बुधवार को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एसआईआर की समीक्षा की गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो बीते दो-तीन दिनों में प्रदेश में नए वोटर बनाने के काम में खासी तेजी आई है। अब तक प्रदेश में 36 लाख से अधिक नये वोटर बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि छह फरवरी तक सभी कार्यकर्ताओं को अकारण लखनऊ आने को मना कर दिया गया है।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज