Border 2 Day 7: आ गए सातवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े, पढ़ें ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन अभी भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि सातवें दिन इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहेगा।
बुधवार तक ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की है?
फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ के साथ ओपनिंग की और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ बटोरे, जबकि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 54.5 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति के इस जज्बे ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी और फिल्म ने अपने करियर का बेस्ट 59 करोड़ का बिजनेस किया। छुट्टियों के बाद कमाई में सामान्य गिरावट देखी गई। फिल्म ने पांचवें दिन 20 करोड़ और छठे दिन 13 करोड़ कमाए। आइए अब आपको सातवें दिन का लाइव अपडेट देते हैं।अरिजीत सिंह से जबरदस्ती गवाया गया 'बॉर्डर 2' का गाना? भूषण कुमार ने दिया जवाबये बॉर्डर 2 की आंधी के आगे टिक पाएगी रानी की मर्दानी 3? पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड
डे कलेक्शन
डे1 (शुक्रवार) 30 करोड़ रुपये
डे2 (शनिवार) 36.5 करोड़ रुपये
डे3 (रविवार) 54.5 करोड़ रुपये
डे4 (सोमवार) 59 करोड़ रुपये
डे5 (मंगलवार) 20 करोड़ रुपये
डे6 (बुधवार) 13 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 213 करोड़ रुपये
Sacnilk के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने सातवें दिन
सुबह 8 बजे तक - 0.04 करोड़ रुपये
सुबह 9 बजे तक - 0.11 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक - 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अपना बजट निकाल पाई ‘बॉर्डर 2’?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बाॅर्डर 2’ को 275 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और अभी तक ‘बॉर्डर 2’ ने 213 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मतलब फिल्म ने छह दिनों में ही 70% बजट रिकवर कर लिया है।डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज