पूरी तरह कर्ज फ्री होगी कंपनी, ₹15 से कम का है शेयर, आपका है दांव?
पीसी ज्वैलर के शेयर आज निवेशकों की नजर में हैं। कंपनी के शेयर में आज 1 पर्सेंट की गिरावट है और यह 10.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग का सीधा फायदा कंपनी को मिला है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 31 फीसदी बढ़कर 190 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 145 करोड़ रुपये था। मजबूत बिक्री और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ने नतीजों को सहारा दिया है।
इनकम में भी उछाल
कंपनी की आय में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। Q3 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 37 फीसदी बढ़कर 875 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 639 करोड़ रुपये था। बढ़ती बिक्री का असर मुनाफे पर साफ दिखा। EBITDA लगभग 80 फीसदी की छलांग लगाकर 201.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 112 करोड़ रुपये था। इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार हुआ है।मार्जिन के मोर्चे पर भी पीसी ज्वैलर ने अच्छी प्रगति दिखाई है। EBITDA मार्जिन 17.5 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी हो गया है। कंपनी का कहना है कि बेहतर लागत नियंत्रण, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और बड़े पैमाने पर कारोबार करने से मार्जिन में सुधार हुआ है। वहीं, प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) भी बढ़कर 189 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल Q3 में 146 करोड़ रुपये था।
68 पर्सेंट घट गया कंपनी का कर्ज
कर्ज को लेकर भी कंपनी ने राहत भरी जानकारी दी है। पीसी ज्वैलर ने बताया कि सितंबर 2024 में बैंकों के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट के बाद से वह अपना बकाया कर्ज करीब 68 फीसदी तक घटा चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2026 तक प्रेफरेंशियल वारंट्स के कन्वर्ज़न से मिलने वाले फंड्स से बचा हुआ पूरा बैंक कर्ज भी चुकता कर दिया जाएगा। मजबूत नतीजों और कर्ज में कमी की वजह से निवेशकों का भरोसा कंपनी पर बढ़ता नजर आ रहा है।


छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल