UGC कानून के विरोध में उतरीं ब्राह्मण समाज की महिलाएं, आंदोलन की चेतावनी
भोपाल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी (UGC) के नए कानून को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में विरोध देखा जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश में भी ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी मोर्चा कोल दिया है. मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महिला संगठन ने यूजीसी के नए कानून को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने यूजीसी के आदेश की प्रतियां जलाईं।
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है घातक
यूजीसी के नए बिल के खिलाफ मध्य प्रदेश में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष वर्षा त्रिवेदी ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 की नई गाइडलाइन सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए घातक हैं. यूजीसी की नई गाइडलाइन विद्यार्थियों के लिए असमानता पैदा करने वाली हैं. यूजीसी एक्ट को काला कानून बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
‘सामान्य वर्ग के लोगों के साथ इतनी असमानता क्यों?’
मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष वर्षा त्रिवेदी ने कहा, ‘संविधान का मतलब समान विधान है. लेकिन सामान्य वर्ग के साथ इतनी असमानता क्यों की जा रही है. पहले से ही आरक्षण इतना ज्यादा है कि बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है. यूजीसी एक्ट के तहत एक समिति गठित की गई. इसमें सामान्य वर्ग के किसी भी व्यक्ति को इसमें नहीं रखा गया. इसमें अगर सामान्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं के खिलाफ फर्जी शिकायत की जाती है तो समिति सामान्य विद्यार्थियों को निलंबित कर देगी. इसलिए हम इस कानून का विरोध कर रहे हैं. ये कानून सामान्य वर्ग के लोगों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।’
‘अगर कानून वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन होगा’
मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष वर्षा त्रिवेदी ने कहा, ‘सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज जाने बहुत मुश्किल हो जाएगा. अगर कोई कुछ बोले तो चुपचाप सुन लो. अगर कुछ जवाब दिया तो परेशानी हो जाएगी. अगर ये स्थिति रही तो सवर्णों की स्थिति बहुत बुरी हो जाएगी. पहले अंग्रेजों ने सरकार चलाया और अब सरकार ये कानून लेकर आई है. हमारी सरकार से विनती है कि इस कानून को वापस लें. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो हमारा आंदोलन और उग्र हो जाएगा।’


खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले