शंकराचार्य के अपमान और UGC एक्ट के विरोध में अफसर का बड़ा फैसला
लखनऊ|यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्राह्मण बटुकों से हुए अपमान और यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। अलंकार का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा है। साढ़े दस साल की उम्र में ही पिता का निधन हो गया। दिल में सिविल सेवा की तैयारी करने की चाहत होते हुए भी पहले छोटे भाई, बहनों को काबिल बनाने के लिए प्राइवेट नौकरी की। भाई बहनों के सेटल होने नौकरी छोड़कर पीसीएस की तैयारी की और पहली बार में ही सफलता हासिल की।अलंकार अग्निहोत्री मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। उनके जीवन का संघर्ष बेहद कम उम्र में ही शुरू हो गया था। जब वे मात्र साढ़े दस वर्ष के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया। घर के सबसे बड़े बेटे होने के नाते उन पर जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ था। लेकिन उनकी माता श्रीमती गीता अग्निहोत्री ने कठिन परिस्थितियों में भी उनकी परवरिश और शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।
शंकराचार्य अपमान व UGC नियमों के खिलाफ UP में PCS अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा
आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई और प्राइवेट नौकरी
कानपुर में ही अलंकार ने 12वीं तक की पढ़ाई की। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने पूरे प्रदेश में 21वां स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित आईटी-बीएचयू (अब आईआईटी-बीएचयू) से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद सिविल सेवा में जाना चाहते थे। लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए आईटी कंपनी में कंसल्टेंट की नौकरी ज्वाइन की।
सपनों के लिए बड़ा बलिदान
आईटी में एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी होने के बावजूद, अलंकार के मन में सिविल सेवा में जाने का सपना हमेशा जिंदा रहा। साल 2015 में जब उनके पारिवारिक और आर्थिक दायित्व (भाई-बहनों की शादी और सेटलमेंट) पूरे हो गए, तब उन्होंने 10 साल पुरानी जमी-जमाई नौकरी छोड़ने का साहसिक फैसला लिया।
अलंकार अग्निहोत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट बोर्ड पर लिखा ‘रिजाइन’, बयां किया गुस्सा
सफलता के पीछे का ‘सपोर्ट सिस्टम’
अलंकार अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी आस्था मिश्रा और अपनी माता को देते हैं। उन्होंने बताया था कि एक विवाहित व्यक्ति के लिए नौकरी छोड़कर तैयारी करना जोखिम भरा था, इसलिए उन्होंने एक साल की सैलरी बचाकर फंड इकट्ठा किया ताकि अगले 2-3 साल तक परिवार को आर्थिक दिक्कत न हो।भाजपा बनी विदेशी जनता पार्टी, इस्तीफे के बाद एमपी-एमएलए पर भी भड़के PCS अलंकारये भी पढ़ें:ये भ्रमतंत्र है, सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफे के बाद क्या-क्या कह गए अलंकार पहले ही प्रयास में मिली कामयाबी अलंकार ने अपनी तैयारी के दौरान 'लो-प्रोफाइल' बने रहने और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाने की रणनीति अपनाई। उनका मानना था कि सिविल सेवा एक तपस्या है, जिसमें धैर्य की सबसे बड़ी परीक्षा होती है। इसी एकाग्रता का परिणाम था कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और 'डिप्टी कलेक्टर' (एसडीएम) जैसा प्रतिष्ठित पद हासिल किया।


CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार