ठंड और कोहरे के बीच 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, चक्रवात और ट्रफ एक साथ एक्टिव
Rain Alert In MP :मध्य प्रदेश में बीते 25 जनवरी से लौटी ठंड और कोहरे के बीच अब मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। भोपाल समेत 28 जिलों में आज और कल यानी दो दिन मावटी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस तक तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा समय में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ एरिया एक्टिव होने के कारण प्रदेश में फिर से मौसम बदला है। ऐसे में दो दिन यानी आज 27 जनवरी और कल 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 30 जनवरी से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। ऐसे में फरवरी के महीने में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम का बदला मिजाज
इधर, मौसम में बदलाव के बीच 4.9 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम संभाग समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ के कारण मौसम का मिजाज बदला है।
बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में बारिश के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। कई शहरों में रात का पारा एक बार फिर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। बात करें बीती रात की तो राजगढ़ में 6.6, दतिया-शिवपुरी में 8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, नौगांव 8.6 डिग्री और श्योपुर 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर 7.8 डिग्री, भोपाल में 11.2 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री, इंदौर में 12.2 डिग्री और जबलपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रिकॉर्ड हुआ है।


CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार