भारत ने घर पर लगाया अनोखा शतक, T20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 टीमें कर पाईं हैं ऐसा
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में जो दूसरा टी20 खेला, वह टीम इंडिया का घर पर 100वां टी20 मैच था। भारत घर पर 100 या उससे अधिक टी20 खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रायपुर टी20 में 7 विकेट से धूल चटाई। मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 209 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में 7 विकेट रहते कर दिया। ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पारियां खेलते हुए अर्धशतक जड़े। 5 मैच की इस सीरीज में अब भारत 2-0 से आगे है।
भारत के खिलाफ शायद 300....भारत की बैटिंग देख थर-थर कांपे न्यूजीलैंड के कप्तान
भारत ने अभी तक घर पर खेले 100 टी20 मैचों में से 68 जीते हैं, वहीं 29 में हार का सामना करना पड़ा है, एक टाई रहा है और दो के नतीजे नहीं निक पाए।भारत फिलहाल घर पर सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम है।न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने घर पर 100 से अधिक मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के नाम घर पर सबसे अधिक 113 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। वहीं वेस्टइंडीज ने घर पर 108 टी20 मैच खेले हैं।हालांकि भारत से ज्यादा मैच घर पर खेलकर भी उनका जीत का रिकॉर्ड बेहतर नहीं है। न्यूजीलैंड ने घर पर 58 तो वेस्टइंडीज ने 53 जीते हैं।
T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM; ईशान किशन की हुई धांसू क्लब में एंट्री
घर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टॉप-5 टीमों की सूची में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश भी मौजूद है।साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने घर पर 84-84 मैच खेले हैं, वहीं बांग्लादेश 82 मैचों के साथ टॉप-5 में हैं।ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक घर पर 74 टी20 ही खेले हैं जिसमें 44 जीते और 24 हारे। पाकिस्तान की बात करें तो उनका नंबर इंडोनेशिया और रवांडा जैसी टीमों के भी बाद आता है।पाकिस्तान ने घर पर अभी तक 53 ही टी20 मैच खेले हैं, हालांकि उनका जीत का प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। पाकिस्तान ने घर पर जीत का प्रतिशत 66.03 रहा है। हालांकि भारत का घर पर जीत का प्रतिशत 68 का है।'


बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग