पशुपालन एवं पशु कल्याण माह अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन
भोपाल : पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत बुधवार को राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से युवा संवाद आयोजित किया गया।
युवा संवाद के दौरान बकरी पालन, दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन में उद्यमिता, पशु कल्याण से संबंधित नियम, पोल्ट्री उद्योग, चारा उत्पादन में उद्यमिता और भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं-जैसे राष्ट्रीय पशुधन मिशन, नेशनल ब्रीडिंग प्रोग्राम आदि-के संबंध में विश्वविद्यालय एवं विभाग के विषय-विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में संचालक, पशुपालन एवं डेयरी, मध्यप्रदेश डॉ. पी.एस. पटेल ने विभागीय अधिकारियों, संचालनालय के समस्त शाखा प्रभारियों, पशुपालकों एवं युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग एवं अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिले इस पर चर्चा की। साथ ही पशुपालकों को पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस राज्य स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सहभागिता कर पशुपालन एवं पशु कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।


राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुलिसिंग में नया प्रयोग—भोपाल के हर थाने में दो TI की नियुक्ति
विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष
इसरो की सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा