पत्नी को मारकर खुद पहुंचा थाने, पति का सनसनीखेज कबूलनामा
कानपुर |यूपी के कानपुर के महाराजपुर में पत्नी की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जेल में आरोपित रातभर जागता रहा। उसने खाना तक नहीं खाया। पूछने पर बताया कि उसे पत्नी की हत्या करने का दुख नहीं है। दो माह बाद बहन की शादी में शामिल न हो पाने का दुख है।फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले सचिन सिंह ने चार माह पहले घर के सामने रहने वाली श्वेता सिंह से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की था। दोनों रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। शुक्रवार देर रात सचिन ने पत्नी श्वेता को इंजीनियरिंग छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर खुद ही महाराजपुर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं शनिवार रात थाने की हवालात में बिताने के दौरान वह पूरी रात नहीं सोया। रात भर एक कोने में बैठा जागता रहा। इसके अलावा सचिन ने रात में खाना तक नहीं खाया।रविवार सुबह उसे जब जेल भेजा जा रहा था तो उसने बताया कि पत्नी की हत्या करने का कोई दुख नहीं है। वह उसे बहुत प्यार करता था, लेकिन उसने बेवफाई की, जिसकी सजा उसे दी है। दो माह बाद उसकी छोटी बहन की शादी है, लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो पाएगा। इसी बात का दुख है। वहीं शनिवार देर रात सचिन के परिजन थाने पहुंचे तो उनको देखकर वह बिलख पड़ा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया सचिन सिंह को जेल भेजा है।
नवदंपति का कमरे में मिला शव, ढाई महीने पहले ही की थी लव मैरिज
चारपाई पर मिली थी लाश
पुलिस को कमरे के अंदर एक चारपाई पर श्वेता की लाश पड़ी मिली। अधिकारियों ने बताया कि यह जोड़ा पिछले कुछ महीनों से वहीं रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। अपने शक को आजमाने के लिए वह बाहर गया और उसने अपनी पत्नी को बताया था कि वह शनिवार को घर लौटेगा।उसने दावा किया कि शुक्रवार रात को वह अचानक घर लौटा और कथित तौर पर उसे पड़ोस के दो युवकों के साथ पाया, जिससे झगड़ा शुरू हुआ था। इस मामले में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया उससे पूछताछ की जा रही है।


राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा