विवादित बयान पर CM मोहन यादव सख्त, बोले– समाज को बांटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
भोपाल। महिलाओं को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की ओर से गई विवादित टिप्पणी पर सीएम मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने विधायक से कहें, सस्पेंड करें और पार्टी से बाहर करें. इससे लगेगा कि समाज हर वर्ग के प्रति उनके मन में सम्मान का भाव है. मैं इस बयान की निंदा करता हूं. वे विधानसभा के सदस्य हैं. मैं मानकर चलता हूं कि वे इस प्रकार के बयानों से बचें।
कांग्रेस विधायक ने क्या कहा था?
भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि इंडिया में रेप सबसे ज्यादा किसके होते हैं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और मोस्ट ओबीसी. मेरा कहने का मतलब ये है कि रेप की थ्योरी ये है कोई भी कैसा भी दिमाग वाला व्यक्ति रास्ते से जा रहा है. उसे खूबसूरत लड़की दिखी, सुंदर-अतिसुंदर तो उसका दिमाग विचलित हो सकता है, तो रेप हो सकता है. आदिवासियों में कौन सी अतिसुंदर स्त्री है. एससी की कौन सी अतिसुंदर स्त्री है. ओबीसी में ऐसी स्त्रियां हैं, सुंदरियां हैं. क्यों होता है बलात्कार?
‘अगर माफी नहीं मांगी तो काला मुंह करेंगे’
कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने कहा है कि ये कांग्रेस की मानसिकता है. पहले भी मातृशक्ति के बारे में कई बयान सामने आ चुके हैं. फूल सिंह बरैया नहीं वो झूठ सिंह बरैया हैं, उन्हें मानसिक इलाज की जरूरत है. उनकी अगर आर्थिक स्थिति खराब है तो उन्हें आगरा मेंटल हॉस्पिटल भर्ती करा देते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे देश में मातृशक्ति किसी भी समाज की हो, हम उनकी पूजा करते हैं. उन्होंने अपने समाज को ही बल्कि मातृशक्ति को कलंकित किया है. जल्द से जल्द माफी मांगे. अगर माफी नहीं मांगी तो काला मुंह करेंगे।


कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।