मंजर देख लोग कांप उठे, हड़कंप मच गया
लखनऊ|यूपी के सुलतानपुर में लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराई वैगनआर कार में घुसा करीब चार फीट लंबा सरिया एक युवक के सीने से आर-पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के रहने वाले ओमप्रकाश पांडेय का परिवार मंगलवार को प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित मनगढ़ धाम दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद रात करीब 10 बजे सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। घर से लगभग दो किलोमीटर पहले लोहरामऊ गांव के पास फोरलेन पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बीच में बने डिवाइडर की लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार की आगे वाली सीट पर बैठे मुरारपुर निवासी 25 वर्षीय नीरज पांडेय के सीने में सरिया घुस गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एएमयू में छात्रा की आत्महत्या, पिता से वीडियो कॉल पर बात करते समय उठाया कदम
घायलों में नीरज की पत्नी प्रीति, उनके बाबा फूलचंद पांडेय और गांव के चालक सूरज उपाध्याय शामिल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नीरज का शव कार में फंस गया था, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, पिता ओमप्रकाश पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। सरिया कहां से आया, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि यह डिवाइडर में लगी रेलिंग का हिस्सा था, जबकि कुछ के अनुसार किसी ट्रक से गिरा हुआ था। कोतवाली देहात के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।


राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव