नर्मदापुरम सेठानी घाट पर मकर संक्रांति स्नान को जुटे हज़ारों श्रद्धालु
नर्मदापुरम। मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा नदी में डुबकी लगाने के लिए लोगों की कतार लगी हुई है. नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. नर्मदा मैया का आशीर्वाद लेने के लिए लोग अलग-अलग शहरों से नर्मदापुरम पहुंचे हुए हैं. लोगों की भीड़ से सेठानी घाट भरा हुआ है. पवित्र स्नान करने के बाद लोग विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे. सूर्यदेव और मां नर्मदा के सामने नतमस्तक होकर लोग सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
घाटों पर रखा जा रहा स्वच्छता का ध्यान
मकर संक्रांति के अवसर पर घाटों पर स्वच्छता का भी काफी ध्यान रखा जा रहा है. घाट पर छोटे-छोटे बच्चे साफ-सफाई में लगे हुए. नर्मदापुरम के ही रहने वाले मामा-भांजा सुबह से घाट की सफाई करते हुए दिखाई दिए. नदी में अर्पित हो रहे नारियल फूल-माला को निकाल रहे बच्चे ने कहा कि नर्मदा जी में कचरा नहीं होना चाहिए।
भोपाल से नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंची महिलांए
इसके साथ ही भोपाल से महिलाएं जत्थे में नर्मदा जी में डुबकी लगाने के लिए सुबह-सुबह नर्मदापुरम पहुंच गई. दोस्ती लगाने के बाद महिलाएं पीतल के लोटे में नर्मदा जी का जल लेकर मंदिरों में जाते हुए दिखाई दी. अनमोल तिवारी ने इन महिलाओं से बातचीत की उन्होंने कहा कि नर्मदा जी शंकर जी की बेटी हैं।
नर्मदा नदी को भगवान शंंकर की पुत्री माना जाता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नर्मदा नदी को भगवान शंकर की पुत्री माना जाता है, क्योंकि उनका जन्म भगवान शिव के पसीने की बूंदों से हुआ था जब वे ऋक्ष पर्वत (अमरकंटक) पर तपस्या कर रहे थे, इसलिए उन्हें ‘शंकरी’ भी कहते हैं. महिलाओं ने शानदार भजन की भी प्रस्तुति दी है सुनिए. कुल मिलाकर कह सकते हैं कि नर्मदापुरम में इस बार बहुत धूमधाम के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है जिसमें शामिल हजारों लोग उत्साह के साथ डुबकी लगाते हुए नजर आए।


माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव