करण जौहर ने धुरंधर के बाद की हक की तारीफ, बोले- आंसुओं से सराबोर हो गया, यामी गौतम ने दिया जवाब
करण जौहर ने कुछ रोज पहले धुरंधर की जमकर तारीफ की थी। अब आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम स्टारर हक की तारीफ है। इससे पहले आलिया भट्ट भी शाह बानो की कहानी से प्रेरित इस फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं। करण ने हक की तारीफ में एक लंबा पोस्ट लिखा है और बताया कि शाजिया की जीत से उनकी आंखों में आंसू आ गए। करण ने यामी गौतम की एक्टिंग की तारीफ भी की है। यहां देखें करण हक की तारीफ में क्या-क्या लिखा है...
करण ने की भर-भरकर तारीफ
करण जौहर ने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया। इसमें लिखते हैं, हक... शाज़िया बानो की कहानी और उनकी जीत ने मुझे आंसुओं से सराबोर कर दिया... फिल्म के आखिर में मैं निशब्द था, फिर मैंने फिल्म के लिए जोरदार तालियां बजाईं और मुझे इस बात का अफसोस हुआ कि मैंने इस सशक्त और शानदार फिल्म को थिएटर में देखने का मौका गंवा दिया।
यामी गौतम के हुए फैन
मुझे नहीं लगता कि मैं पिछले कई सालों में किसी परफॉर्मेंस से इतना प्रभावित हुआ हूं... यह कहना कि यामी गौतम शानदार, जबरदस्त और नई राह दिखाने वाली हैं, काफी नहीं होगा। उनकी खामोशी, उनकी ठहरी नजरें, उनका आखिरी मोनोलॉग और पूरी फिल्म में उनका अंदाज, यह उनके क्राफ्ट और कन्विक्शन की एक 'मास्टर क्लास' है। उन्हें सलाम और सलाम!
इमरान की एक्टिंग से प्यार
सुपर्ण वर्मा ने बहुत ही सधे हुए हाथों से फिल्म का निर्देशन किया है... उन्होंने कभी भी नाटकीयता को भावनाओं पर हावी नहीं होने दिया और हमेशा कैरेक्टर्स की ताकत को खामोशी से उभरने दिया। उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म निर्देशित की है। इमरान हाशमी अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं... उन्होंने एक असंवेदनशील और हक जताने वाले पति के किरदार को एक मंझे हुए कलाकार की तरह निभाया है... आप उनसे नफरत करते हैं और इसीलिए आपको उनके अभिनय से प्यार हो जाता है।
आलिया भट्ट ने दिया रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का रिव्यू, कहा- आपने ना सिर्फ…
यामी ने दिया जवाब
यामी... मैं जीवन भर के लिए आपका प्रशंसक बन गया हूँ! ❤️🙏 #Haq अब नेटफ्लिक्स पर। इस पोस्ट पर यामी ने जवाब दिया है, करण आपके शब्दों ने मुझे इमोशनल कर दिया। आपको बहुत प्यार और आभार के साथ दिल की गहराइयों से शुक्रिया कह सकती हूं। बहुत शुक्रिया।बता दें कि अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में करण ने यामी के पति आदित्यधर की फिल्म धुरंधर की भी तारीफ की थी। उन्होंने बोला था कि मूवी देखकर लगा कि क्राफ्ट कितना लिमिटेड है।


लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
अनफ्रीज फंड्स को लेकर बढ़ी कूटनीतिक हलचल, सच्चाई पर बना संशय
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरी, घरों से निकालकर थाना पहुंचाया
बंगाल में BJP की जीत का दावा, अमित शाह का आक्रामक अंदाज
CCTV में कैद हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
वार्ड अध्यक्षों की सूची पर विवाद, PCC ने लिया बड़ा फैसला
MI में रोहित का सफर 15 साल का, हार्दिक ने कही दिल छू लेने वाली बात
1089 दिन का इंतजार खत्म, बिश्नोई ने कोहली को किया आउट
‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
बड़ी सौगात: जल निगम की परियोजनाओं से गांव-गांव पहुंचेगा पानी