राम नाम का अपमान पड़ा भारी! विवादित प्रश्न पत्र बनाने वाली टीचर सोनी सस्पेंड, पूरे प्रदेश में बवाल
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पेपर में कुत्ते के नाम पर राम का विकल्प देने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला शिक्षा अधिकारी ने पेपर बनाने वाली टीचर शिखा सोनी को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा को हटाने का आदेश दिया गया है. नम्रता वर्मा संविदा शिक्षिक के रूप में कार्यरत हैं.
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को दी चेतावनी
कुत्ते के नाम पर राम का विकल्प देने वाला पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसको लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी आलोचना की थी. जिसके बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने पेपर बनाने वाली टीचर को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही अनुभवी शिक्षकों का चयन नहीं करने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी जारी की गई है.
टीचर शिखर सोनी ने दी सफाई
वहीं पूरे मामले पर टीचर ने स्पष्टीकरण दिया है. शिखा सोनी ने बताया कि कुत्ते के नाम में विकल्प RAMU की जगह RAM अंकित हो गया था. टीचर ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. अनजाने में हुई गलती के लिए मैं माफी मांगती हूं.
क्या है पूरा विवाद
दरअसल महासमुंद के शासकीय विद्यालयों मे अर्ध वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है. 7 जनवरी को चौथी क्लास का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था. जिसमें पहला प्रश्न था कि what is the name of Mona,s dog? जवाब के चार विकल्प में a-Bala , b-No one is mentioned, c-Sheru, d-Ram लिखा था. जिसे लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गये. इसके बाद बवाल मच गया.


लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरी, घरों से निकालकर थाना पहुंचाया
बंगाल में BJP की जीत का दावा, अमित शाह का आक्रामक अंदाज
CCTV में कैद हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
वार्ड अध्यक्षों की सूची पर विवाद, PCC ने लिया बड़ा फैसला
MI में रोहित का सफर 15 साल का, हार्दिक ने कही दिल छू लेने वाली बात
1089 दिन का इंतजार खत्म, बिश्नोई ने कोहली को किया आउट
‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
बड़ी सौगात: जल निगम की परियोजनाओं से गांव-गांव पहुंचेगा पानी
ममता बनर्जी सरकार पर डिप्टी सीएम का आरोप, घुसपैठियों का मुद्दा गरमाया
कार से उतरकर मिले पीएम मोदी-राहुल गांधी, संसद परिसर में हुई अहम बातचीत