माघ मासिक शिवरात्रि कब है? रात में लगेगी भद्रा, जानें तारीख, शिव पूजा मुहूर्त और महत्व
जनवरी की मासिक शिवरात्रि माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को है. यह नए साल 2026 की पहली शिवरात्रि भी है. इस मासिक शिवरात्रि पर रात में भद्रा लग रही है. मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है. उनकी कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्ट दूर होते हैं. मासिक शिवरात्रि को आप रुद्राभिषेक कराकर धन, धान्य, संतान, सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि माघ मासिक शिवरात्रि कब है? मासिक शिवरात्रि का मुहूर्त, भद्रा समय क्या है?
माघ मासिक शिवरात्रि की तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जनवरी दिन शुक्रवार को रात में 10 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो रही है. इस तिथि का समापन 17 जनवरी की देर रात 12 बजकर 3 मिनट पर हो रहा है. निशिता मुहूर्त के आधार पर माघ की मासिक शिवरात्रि 16 जनवरी दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी.
मासिक शिवरात्रि मुहूर्त
16 जनवरी को मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता पूजा का मुहूर्त 54 मिनट का है. यह मुहूर्त रात में 12 बजकर 4 मिनट से शुरू होती है और मध्य रात्रि को 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी.
उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:10 पी एम से 12:52 पी एम तक रहेगा. शिवरात्रि का राहुकाल दिन में 11:12 ए एम से दोपहर 12:31 पी एम तक है.
आमजन मासिक शिवरात्रि की पूजा सूर्योदय से कर सकते हैं. माघ शिवरात्रि पर 07:15 ए एम से लेकर सुबह 11:12 ए एम तक शुभ समय है. इसमें आप विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें.
ध्रुव योग में मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि के दिन ध्रुव योग और मूल नक्षत्र है. ध्रुव योग प्रात:काल से लेकर रात में 09 बजकर 06 मिनट तक है. उसके बाद व्याघात योग बनेगा. शिवरात्रि पर मूल नक्षत्र है, जो प्रात:काल से पूर्ण रात्रि तक है. चंद्रमा धनु राशि में और सूर्य मकर राशि में रहेंगे.
मासिक शिवरात्रि पर रात में भद्रा
जनवरी की मासिक शिवरात्रि पर भद्रा रात में लग रही है. भद्रा का प्रारंभ रात में 10 बजकर 21 मिनट से होगा और यह 17 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इस भद्रा का वास पाताल लोक में है.
मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि का व्रत और शिव पूजा करने से पाप, कष्ट, रोग, दोष मिटते हैं. इस दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करने से सिद्धियों की प्राप्ति होती है. महादेव के अशीर्वाद से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.


आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी