छत्तीसगढ़ में बर्फ जैसी ठंड: रायपुर ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड, जानें आपके शहर में आज कितनी गिरेगी गाज
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के एक-दो पॉकेट क्षेत्रों में तीखी ठंड और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में असर ज्यादा रहेगा.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
IMD ने सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम और बेमेतरा जिले के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
सुबह से धुंध, सड़कों पर सन्नाटा
शुक्रवार की सुबह रायपुर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन सुस्त नजर आया. कई इलाकों में देर सुबह तक धुंध छाई रही. सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, दृश्यता प्रभावित रही.
स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग पूरी तरह ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे.
अम्बिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा. पेंड्रारोड में न्यूनतम 7.6, दुर्ग में 8.0, जगदलपुर में 8.4 और माना एयरपोर्ट में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो पाकेट में शीतलहर का असर साफ नजर आया.
स्कूलों पर भी पड़ा असर
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में प्राथमिक स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे.


राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास