विधानसभा फर्जी प्रवेश पास मामला: हाईकोर्ट ने यासीन अहमद की जमानत ठुकराई
भोपाल। मध्य प्रदेश में ड्रग्स जिहाद के मुख्य आरोपी यासीन अहमद उर्फ मछली की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास मामले में हाई कोर्ट ने यासीन अहमद उर्फ मछली की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है. मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए हाई कोर्ट ने याचिका ठुकरा दी है।
गाड़ी में लगाया था विधानसभा का फर्जी पार्किंग पास
ड्रग्स जिहाद के मुख्य आरोपी यासीन अहमद ‘मछली’ को किसी भी केस में राहत मिलती नहीं दिख रही है. आरोपी यासीन अहमद ने विधानसभा में प्रवेश करने के लिए अपनी गाड़ी में फर्जी पास लगाया था. जिसको लेकर अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मामले में यासीन अहमद उर्फ मछली को गिरफ्तार किया था।
यासीन पर 5 से ज्यादा केस दर्ज
ड्रग्स तस्करी के आरोपी यासीन अहमद उर्फ मछली पर 5 से ज्यादा केस दर्ज हैं. आरोपी यासीन अहमद की व्हाट्सएप चैट्स वायरल हुई थी. इसमें आरोपी यासीन एक लड़की को ड्रग्स के लिए ऑफर दे रहा है. बताया जा रहा है कि ये ऑफर आरोपी ने अपने दोस्त की वाइफ को दिया था. जब लड़की ने उसे जवाब नहीं दिया तो उसने कॉल कर दिया. इसके बाद लड़की ने उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया. यासीन लड़कियों को फोन और मैसेज करके परेशान करता था. यासीन ड्रग्स पार्टी के लिए 12 से 25 हजार रुपये लेता था. आरोपी ने अपने काले साम्राज्य से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।


राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास