रोहित शेट्टी ने बयां किया अपना दुख, बोले- इतनी फिल्में दी और आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला
रोहित शेट्टी बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, उनकी ज्यादातर मूवीज एक्शन मूवीज होती हैं और हमेशा उनकी फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती है। अब रोहित ने हाल ही में इंडियन नेशनल सिने अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान खुद का मजाक बनाया और कहा कि मेरा अवॉर्ड्स से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।
कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला है अब तक
रोहित ने कहा, मेरा और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। मैंने 17 फिल्में की और कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला, मुझे सिर्फ अवॉर्ड्स शो को होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है।रोहित ने आगे कहा, 'किसी भी फिल्म की सक्सेस का दुख पॉइंट यह है कि चाहे वह कितनी भी बड़ी हिट क्यों ना हो, ऑडियंस कभी 4 करोड़ से ज्यादा नहीं होती। इसके पीछे की वजह भी लैंगवेज बैरियर है। इसके अलावा हमें बॉलीवुड, टॉलीवुड या कॉलीवुड कहने पर ज्यादा प्राउड नहीं होना चाहिए, हमें हिंदी सिनेमा के तौर पर पहचाना जाना चाहिए, इंडियन सिनेमा या तेलुगु सिनेमा।'रोहित की फिल्मों की बात करें तो लास्ट उनकी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी जो साल 2024 में आई थी। फिल्म सुपरहिट थी और इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ भी थे। इसके बाद से रोहित की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।हालांकि अब वह गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल शूटिंग शुरू हो जाएगी जिसमें अजय देवगन, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी होंगे। हालांकि फीमेल एक्ट्रेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है।


BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव