मिनरल वाटर से बन रही चाय, दूषित पानी ने लोगों को डराया, होटल मालिक परेशान
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक दूषित पानी के चलते 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पानी को लेकर लोगों में अब भी डर का माहौल है. हालात यह है कि लोग होटल्स में चाय पीने नहीं जा रहे हैं, जिसके चलते होटल मालिक अब मिनरल वाटर से चाय बना रहे हैं. जिससे ग्राहक बिना डर के चाय पीने उनके होटल में आ सकें. वहीं दूसरी तरफ दूषित पानी से मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला गया.
छोटे होटल वाले मिनरल वाटर से बना रहे चाय
इंदौर के भगीरथपुरा में जिस तरह से गंदे पानी के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग अभी भी इंदौर के निजी हॉस्पिटलों में इलाजरत हैं. भगीरथपुर में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है. इसी कड़ी में भागीरथपुरा क्षेत्र में मौजूद सृष्टि सेंटर पर मिनरल वाटर से चाय बनाई जा रही है. वहीं सेंटर के संचालक तुषार वर्मा ने बताया कि "जबसे भगीरथपुरा में गंदे पानी के कारण लोग बीमार और मौत का मामला सामने आया है, उसके बाद से होटल में कोई चाय पीने के लिए नहीं आ रहा था.
सबको लगता था कि चाय में नर्मदा के पानी का उपयोग किया जाएगा और लोग काफी दहशत में भी थे. लिहाजा जब होटल की चाय पीने से लोगों ने परहेज किया, तो चाय बनाने के लिए मिनरल वाटर का प्रयोग किया गया. वहीं होटल संचालक तुषार वर्मा ने यह भी बताया कि जहां पहले 2 पैकेट मिनरल वाटर के लगते थे, वहीं अब 10 पेटी वाटर के लग रहे हैं.
लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
दूषित पानी से मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला गया. जिसमें 6 माह के बच्चे सहित अन्य मृतकों के बैनर लगाकर रैली निकाली गई. भागीरथपुरा में पानी की टंकी के पास सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.


TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग