नए साल के जश्न के बीच स्विटजरलैंड में बम धमाका, बार में हुआ ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
नए साल के जश्न के बीच स्विटजरलैंड में बम धमाका हुआ है. जिसमें कई लोगों की मौत की खबर आ रही है. यह हादसा उस दौरान हुआ जब बार में पार्टी चल रही थी और भारी भीड़ मौजूद थी. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां इलाज जारी है. पुलिस के अनुसार, यह धमाका गुरुवार की सुबह क्रैंस मोंटाना के लग्जरी अल्पाइन स्की रिजॉर्ट में हुआ. हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ? स्विटजरलैंड मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं.
जश्न के बीच धमाका, कई लोगों की मौत
बता दें, हादसा उस दौरान हुआ जब बार में नए साल की पार्टी चल रही थी. ले कॉन्स्टेलेशन बार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसलिए यहां पर हमेशा भीड़ रहती है लेकिन नए साल की वजह से भीड़ पहले की अपेक्षा ज्यादा ही थी. अब इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि धमाके के तुरंत बाद ही बार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया. मौके पर काफी चीख-पुकार मच गई. इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जो अब वायरल हो रहा है.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की टीम धमाके के बाद एक्टिव हो गई है और जांच में जुट गई है. दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटान लैथियन ने बताया कि अभी तक धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह धमाका कैसे हुआ. फॉरेंसिक टीमें सबूत जुटाने का प्रयास कर रही हैं और बार में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.


भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा