दिल्ली में घने कोहरे के कारण 128 उड़ानें रद्द, आठ फ्लाइट्स को किया डायवर्ट
प्रभावित यात्रियों का घंटों इंतजार को लेकर सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा होने से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) पर फ्लाइटों का संचालन को पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान 128 उड़ानें रद्द कर दी गई, जबकि आठ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट जो गोवा से दिल्ली आ रही थी, विजिबिलिटी कम होने के चलते अहमदाबाद डायवर्ट कर दी गई।
बता दें यह फ्लाइट रात 11:55 बजे गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और 2:35 बजे दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन 4:07 बजे अहमदाबाद उतरी। क्रू की ड्यूटी लिमिटेशन पूरी होने के कारण यात्रियों को अब दोपहर 12:30 बजे तक इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन ने नाश्ते और अन्य व्यवस्था की। इस बीच एयरपोर्ट पर अब तक 128 उड़ानें रद हो चुकी हैं, जिनमें 64 आगमन और 64 प्रस्थान वाली शामिल हैं। इसके अलावा 8 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।
सुबह के समय विजिबिलिटी मात्र 50-125 मीटर तक गिर गई, जिससे कैट-3 प्रक्रिया लागू होने के बावजूद सुबह विभिन्न एयरलाइंस की 50 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुईं, जबकि 65 फीसदी डिपार्चर फ्लाइट्स में देरी हुई। कई उड़ानें जयपुर, अहमदाबाद और अन्य शहरों में डायवर्ट की गईं। एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, दूसरी ओर प्रभावित यात्रियों ने घंटों इंतजार को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखाया।
उधर, कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। सोमवार को घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन से अपडेट लेते रहें। हवाई अड्डे पर पहुंचने और चेक-इन प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त समय रखें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।


शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता