छत्तीसगढ़ में 'बर्फ' बना अंबिकापुर...4.8°C के साथ शिमला जैसा हाल, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 24 घंटों तक एक-दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना जताई है. ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है. खासकर सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं लोगों को सतर्क रहने का संकेत दे रही हैं.
अंबिकापुर में 4.8°C पहुंचा पारा
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.8°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है.
आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
राजधानी रायपुर में 30 दिसंबर को कुहासा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान: लगभग 27°C और न्यूनतम तापमान: लगभग 12°C रहने की संभावना है. ठंड और कुहासे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता