कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर की धमाकेदार ‘परफेक्ट आमिर’ एंट्री, कॉमिक परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया
फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता, उनके शो को लोग विदेशों में भी पसंद करते हैं. हालांकि, कपिल तो अपने आप में स्टार हैं, लेकिन उनके शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर शामिल हैं. उन्हीं में से एक नाम सुनील ग्रोवर का भी शामिल है, जिन्होंने अपने टैलेंट की बदौलत काफी लोगों के दिलों में जगह बनाई है. शो के हालिया एपिसोड में भी सुनील ने लोगों को अपने मिमिक्री के टैलेंट से सभी को हैरान कर दिया, सुनील शो में आमिर खान के तौर पर शामिल हुए थे |
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शामिल हुए, दोनों अपनी लेटेस्ट फिल्म तू मेरी मैं तेरी, मैं तेरा तू मेरी की प्रमोशन के लिए शामिल हुए. इस दौरान शो में सुनील ग्रोवर ने आमिर खान के गेटअप में एंट्री ली, जिसने हर किसी को काफी हैरान कर दिया. शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सुनील हुबहू आमिर खान की तरह दिख रहे थे, कार्तिक और अनन्या भी हैरानी से उनकी ओर देखने लगे थे. सुनील ने शाहरुख, सलमान की मिमिक्री से भी लोगों का दिल जीता है |
हंसते-हंसते लोटपोट हुए
सुनील ग्रोवर, जिन्हें कॉमेडी और सितारों की नकल के लिए जाना जाता है, ने इस बार बॉलीवुड के आमिर खान का ऐसा परफेक्ट इम्प्रेशन किया कि कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें लगा ‘असली आमिर खान मंच पर आ गए हैं.’ ये सब देखने को मिला नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक नए एपिसोड में, जहां सुनील ने न केवल शैली और हाव-भाव तक को हूबहू नकल किया, बल्कि अपने कॉमिक डायलॉग से मेहमानों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया |
शादी को लेकर मजाक
इस दौरान सुनील ने शादी के बारे में कार्तिक से पूछते हुए मजाक बनाया. उन्होंने कार्तिक से पूछा कि अभी आपकी शादी हुई है, जब इस पर कपिल ने जवाब देते हुए ना कह दिया, तो सुनील ने मजाक करते हुए कहा एक भी बार नहीं हुई. दरअसल, आमिर खान ने दो शादियां की थी, जिससे लोग इस मजाक को रिलेट कर पा रहे हैं. इसके अलावा सुनील ने कार्तिक-अनन्या की फिल्म के टाइटल को लेकर भी मजाक किया. सोशल मीडिया पर लोग सुनील को AI कह रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि सुनील आमिर से ज्यादा आमिर लग रहे हैं |


राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव