Naxal Encounter: ओडिशा के कंधमाल में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद
Naxal Encounter : की एक बड़ी घटना ओडिशा के कंधमाल जिले से सामने आई है। बेलघर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुम्मा के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इलाके में लंबे समय से नक्सली गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में SOG जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलियों के बाद मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। मौके पर सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है, जिससे नक्सलियों की मौजूदगी और उनके मंसूबों की पुष्टि होती है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी मेंबर (ACM) बारी उर्फ राकेश रायगड़ा के रूप में हुई है, जो सुकमा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वहीं दूसरा नक्सली अमृत प्लाटून का सदस्य था, जो सप्लाई दलम से जुड़ा हुआ था और बीजापुर का रहने वाला था। दोनों नक्सली लंबे समय से सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं में उनकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
Naxal Encounter के बाद मौके से एक रिवॉल्वर, एक .303 रायफल, वॉकीटॉकी और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।


छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13