Bhopal Metro शुरू: भोपाल बना देश का 26वां मेट्रो शहर, जानिए रूट, टाइमिंग और किराया
Bhopal Metro: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए शनिवार, 20 दिसंबर, का दिन ऐतिहासिक बन गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर भोपाल मेट्रो का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भोपाल देश का 26वां और मध्य प्रदेश का दूसरा शहर बन गया है, जहां मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। मेट्रो का कमर्शियल रन रविवार 21 दिसंबर से शुरू होगा।
एक साल में दो मेट्रो शहर वाला पहला राज्य बना MP
मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां एक ही साल के भीतर दो शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हुई है। इससे पहले 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से इंदौर मेट्रो को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी। इस उपलब्धि के साथ मध्य प्रदेश, यूपी और महाराष्ट्र के बाद तीसरा राज्य बन गया है, जहां एक से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेन संचालित हो रही है।
सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी मेट्रो
भोपाल मेट्रो फिलहाल सुभाष नगर से एम्स के बीच चलाई जाएगी। मेट्रो सेवा सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें कुल 17 ट्रिप होंगी। यह ट्रेन सुभाष नगर से चलकर केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति स्टेशन, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स तक जाएगी। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के पास ही डिपो बनाया गया है। शुरुआती चरण में हर 75 मिनट में मेट्रो उपलब्ध रहेगी, जिसे यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और बेहतर किया जाएगा।
किराया और टिकट व्यवस्था
फिलहाल भोपाल मेट्रो के टिकट मैन्युअल काउंटर से ही मिलेंगे। ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा अभी शुरू नहीं की गई है। किराए को तीन जोन में बांटा गया है—
दो स्टेशनों तक: 20 रुपये
तीन से पांच स्टेशन: 30 रुपये
छह से आठ स्टेशन: 40 रुपये
भोपाल मेट्रो के शुरू होने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का नया विकल्प मिलेगा।


"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग
बिलासपुर जोन के यात्रियों के लिए राहत: 22 अप्रैल को दुर्ग-शालीमार स्पेशल ट्रेन का संचालन।