CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। खासकर सरगुजा संभाग शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। शनिवार, 20 दिसंबर को पेण्ड्रा रोड और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
सरगुजा संभाग का अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में पारा 8.7 डिग्री, बिलासपुर में 11.6 डिग्री, दुर्ग में 9.2 डिग्री और जगदलपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
CG Weather Update के अनुसार ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। रायपुर और बिलासपुर में भी सुबह के समय धुंध और कुहासा देखने को मिला। मौसम विभाग ने अंबिकापुर, पेंड्रा रोड और बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 24 घंटों में धुंध छाए रहने और तापमान 27 डिग्री अधिकतम व 13 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहने का अनुमान है।


"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग
बिलासपुर जोन के यात्रियों के लिए राहत: 22 अप्रैल को दुर्ग-शालीमार स्पेशल ट्रेन का संचालन।