CG News: 1 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ में पूरी तरह लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम
CG News : के तहत छत्तीसगढ़ की सरकारी कार्यप्रणाली में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य में वर्षों से चली आ रही फिजिकल फाइलों की व्यवस्था अब खत्म होने वाली है। 1 जनवरी 2026 से मंत्रालय से लेकर सभी सरकारी विभागों, संभागायुक्त कार्यालयों और कलेक्टर कार्यालयों में केवल ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से ही कामकाज किया जाएगा।
इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, विभाग प्रमुख की अनुमति के बिना अब कोई भी दस्तावेजी या फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जा सकेगी। यह आदेश शासन के समस्त विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों पर लागू होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले लगभग एक साल से ई-ऑफिस प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने की तैयारी की जा रही थी।
CG News के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयों में कार्यालयीन बस्तियों और डाक का संपूर्ण संपादन ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा। इसका उद्देश्य कामकाज को तेज, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। विभाग प्रमुख के अनुमोदन के बिना किसी भी स्तर पर फिजिकल फाइल चलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
मुख्य सचिव ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था सुशासन को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। ई-ऑफिस सिस्टम के जरिए शासकीय कार्यों को अधिक प्रभावी, सरल, उत्तरदायी और पारदर्शी बनाया जाएगा। वर्तमान में मंत्रालय और कई कार्यालयों में ई-ऑफिस के जरिए फाइलों और डाक का संचालन किया जा रहा है, जिसे अब पूरे प्रदेश में अनिवार्य किया जा रहा है।
सरकार के इस फैसले से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि कागजी कार्यवाही कम होने से पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। CG News के अनुसार, यह बदलाव राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल युग में ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव