वाराणसी में धार्मिक माहौल बनाए रखने के लिए मांस की बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर ₹5000 का जुर्माना ठोंका
वाराणसी नगर निगम द्वारा जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर 15 दिसंबर को नगर की सभी मीट मुर्गा मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था | बावजूद इसके निगम के आदेश की अनदेखी की गई, कुछ दुकानों पर खुले में मछलियां बिकीं, जिसके बाद अब ऐसे दुकानदारों पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है |
नगर निगम द्वारा दिए आदेश के बाद 15 दिसंबर को पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान आधार दर्जन दुकान खुले नजर आए. इन दुकानों में खुलेआम मछलियां बेची जा रही थी, जिसके बाद इन दुकानों पर प्रशासन द्वारा एक्शन लिया गया है |
निरीक्षण के दौरान कई दुकानें खुली मिलीं
वाराणसी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को नगर ने सभी मीट मछली मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया था. जिसे लेकर सोमवार को पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया. नगर निगम की टीम शहर में लगने वाली मीट-मांस की दुकानों पर पहुंची और निरीक्षण किया |
निगम ने लगाया 5 हजार का जुर्माना
इस दौरान वाराणसी जनपद के नदेसर, नई सड़क, बेनियाबाग, जगतगंज, चौकाघाट इलाके में निरीक्षण किया गया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें निगम के आदेश का उल्लंघन करते हुए खुले हुए नजर आए. जिन पर कार्रवाई करते हुए उन दुकानों से मछली को जब्त किया गया. इसके अलावा उन दुकानों पर 5000 रुपया जुर्माना लगाया गया है |
वाराणसी नगर निगम की तरफ से दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा गया है कि भविष्य में भी धार्मिक अवसर पर मीट मुर्गा मछली की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया जा सकता है. ऐसे में अब उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की टीम ने इन दुकानदारों को आगे नियमों का सख्ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं |


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव