सदन में संग्राम...स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार, शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन हंगामे के पूरे आसार
CG Winter Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है. जहां आज सदन का माहौल गर्म रहने के आसार हैं. प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा, सड़कों की स्थिति, राशन कार्ड और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक सरकार से सवाल पूछेंगे.
वहीं राज्य के कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं भी पेश की जाएगी. वहीं विधायक अजय चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, धर्मजीत सिंह और अंबिका मरकाम के द्वारा लगाए ध्यान आकर्षण पर भी चर्चा होगी.
प्रदेश में कॉलेज और स्कूल भवनों की मांग उठेगी
आज सदन में शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों में स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, बंद स्कूलों और छात्रों के ड्रॉप-आउट से जुड़े मामले उठाए जाएंगे. विपक्ष प्रदेश में कॉलेज और स्कूल भवनों की मांग कर सकता है.
सड़कों की स्थिति पर हंगामें के आसार
आज सदन में सड़कों की बदहाल स्थिति भी प्रमुख मुद्दा रहेगी. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जर्जर सड़क, अधूरे निर्माण कार्य और सड़क हादसों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से चल रही योजनाओं और आगामी परियोजनाओं का ब्योरा पेश किया जाएगा.
3 बड़े संशोधन विधेयक लाएगी सरकार
वहीं सरकार सदन में तीन बड़े विधेयक पेश करेगी. इसमें दुकान एवं स्थापना कानून, निजी विश्वविद्यालय संशोधन और जन विश्वास संशोधन विधेयक शामिल हैं.


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव