राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार डॉ. वेदांती का रीवा में निधन
शव को लेकर अयोध्या पहुंच रहा परिवार
अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हुआ। उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या सहित पूरे संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जाता हैं कि डॉ. वेदांती रीवा जनपद में प्रवास पर थे। तभी बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों द्वारा लगातार उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
डॉ. वेदांती राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी चेहरों में शुमार थे और उन्होंने आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अयोध्या से सांसद रहकर उन्होंने संसद से लेकर सड़कों तक राम मंदिर निर्माण की आवाज को मजबूती से उठाई। उनके निधन को संत समाज और राम भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रीवा से उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके उत्तराधिकारी और सहयोगी अयोध्या पहुंच रहे है। अयोध्या पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी।


FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
फॉरेंसिक और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही जांच
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
कथित फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी