मऊगंज में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने महीनों बाद आरोपी को धर-दबोचा
मऊगंज के हनुमना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार कुशवाहा उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बीते कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है |
पीड़िता ने बताई खौफनाक दास्तान
फरियादी महिला के अनुसार, वह अपने घर पर अकेली थी, तभी आरोपी प्रवीण कुशवाहा उसके घर पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद वह लगातार उसे डराता-धमकाता रहा और कई बार शारीरिक शोषण करने के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया. शादी के बाद भी आरोपी उसके पीछे पड़ा रहा. फोन और व्हाट्सऐप पर लगातार दबाव बनाना, शारीरिक संबंध बनाने की मजबूरी और वीडियो वायरल करने की चेतावनी देना उसकी हरकतों में शामिल था |
पति को भेज दिया अश्लील वीडियो
घटना का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब 09 जून 2025 को आरोपी ने पीड़िता के पति कमलाकांत कुशवाहा के व्हाट्सऐप पर पुराना अश्लील वीडियो भेज दिया. इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल पर पीड़िता और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी |
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस
पीड़िता की शिकायत पर हनुमना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 64(2)(F), 351(2)(B) और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत मामला दर्ज किया है. ये धाराएँ दुष्कर्म, धमकी, साइबर क्राइम और अश्लील सामग्री के प्रसार जैसे गंभीर अपराधों को कवर करती हैं |
पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी
कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने 03 दिसंबर 2025 को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी |


लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर