क्या सर्दियों में खीरा खाने से पड़ सकते हैं बीमार? जानें हकीकत और फायदे-नुकसान, चौंका देगा एक्सपर्ट का जवाब
सर्दियों में अक्सर लोग सोचते हैं कि खीरा खाना सही है या इससे ठंड लग सकती है। गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा, सर्दियों में भी सीमित मात्रा में फायदेमंद रहता है। सर्दियों में खीरा खाने से शरीर में पानी और फाइबर मिलता है, टॉक्सिन्स निकलते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
हालांकि, जिन लोगों की बॉडी जल्दी ठंडी हो जाती है या जो सर्दी-जुकाम, साइनस और एलर्जी से परेशान रहते हैं, उन्हें खीरे का सेवन सीमित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कमजोर पाचन वाले लोग खीरे की अधिक मात्रा से पेट में भारीपन या गैस महसूस कर सकते हैं।
खीरा खाने का सही तरीका
-
दिन का सबसे अच्छा समय दोपहर है।
-
खीरे को कमरे के तापमान पर खाएं, फ्रिज से सीधे निकालकर न खाएं।
-
सलाद में काला नमक, नींबू और काली मिर्च मिलाने से खीरे की ठंडी तासीर संतुलित रहती है।
-
यदि खीरे पर वैक्स या केमिकल लगा हो तो उसका छिलका हटा दें।
-
रात में खीरा खाने से बचें क्योंकि पाचन कमजोर और शरीर का तापमान कम होता है।
अधिकतर लोगों का मानना है कि खीरा सीधे सर्दी-जुकाम कर देता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। यदि शरीर स्वस्थ और इम्यून सिस्टम मजबूत है, तो संतुलित मात्रा में खीरा खाने से कोई नुकसान नहीं होता।


RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी