UP Mausam: हवाओं के बदलाव के साथ दो नए सिस्टम सक्रिय, घरों में रखें गर्म कपड़े तैयार
उत्तर प्रदेश | यूपी में मौसम शुष्क और सुहावना बना हुआ है। अच्छी ठंड पड़ने लगी है और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। सुबह के समय में कोहरा भी नजर आ रहा है। हालांकि दिन होते ही कोहरे में कमी आती है और तेज धूप खिल रही है। धूप के कारण दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। सुबह की तुलना में दिन के समय सड़कों या अन्य स्थानों पर अधिक चहल-पहल देखी जा रही है। इस बीच पछुआ हवाओं का दौर जारी है, जिससे यूपी वासियों को आगामी दिनों में राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि आगामी दिनों में हवाओं का रुख एक बार फिर बदलेगा। आइए आपको उसके पीछे की वजह के साथ आज और कल कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल के बारे में बताएं।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। पछुआ हवाओं के कारण बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन दिन के समय अभी भी तेज धूप खिल रही है। गुनगुनी धूप से लोग ठंड से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी भाग दोनों में ही मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है और किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।
30 नवंबर यानी कल उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। आज की तरह दोनों हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी और लोगों को सुबह-शाम की ठिठुरन से कुछ राहत मिल जाएगी। हालांकि शाम होते ही तापमान में कमी आएगी और लोगों को फिर ठिठुरते हुए देखा जाएगा। यूपी में रात का मौसम बहुत सर्द बना हुआ है।
आगामी दिनों में यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
दिसंबर महीने की शुरुआत में केवल एक और दिन बाकी रह गया है। आज 29 के बाद 30 नवंबर और फिर दिसंबर की शुरुआत साफ मौसम के साथ होगी। सुबह और देर रात में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 4 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।
यूपी में फिर बदलेगा हवाओं का रुख
मौसम विभाग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो यूपी में चल रही पछुआ हवाओं का दौर थमने वाला है, क्योंकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में एक नहीं, दो पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होंगे। इसका असर आने वाले शुक्रवार से दक्षिण-पश्चिमी और पुरवाई मिश्रित हवाएं यूपी के विभिन्न जिलों में प्रवेश करेंगी और प्रदेश के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि आ सकती है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला