मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग अब्दुल, रिजवान और आसिफ को सम्मानित करेंगे
भोपाल। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सलमान को 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर होने के बाद उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है. शुक्रवार (28 नवंबर) शाम 5 बजे मजिस्ट्रेट हमीदिया अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मामले पर कार्रवाई करते हुए सलमान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
भोपाल में कमरा किराए पर मांग रहा था
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भोपाल से पकड़ा गया. गौहरगंज से भागने के बाद वह जंगल के रास्ते भोपाल के गांधीनगर पहुंचा. यहां पहुंचकर वह खुद को आष्टा का बता रहा था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरोपी को पकड़ने में अब्दुल, रिजवान और आसिफ ने मदद की थी. अब्दुल ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हम लोग बस स्टैंड पर थे. इस दौरान आसिफ का फोन आया कि एक युवक किराये से कमरा मांग रहा है. उसने फोटो भी भेजा, मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं. मुझे ये गौहरगंज रेप केस का आरोपी लगा. फिर मैंने आसिफ से कहा कि इसे रोककर रखो. मैं आ रहा हूं. आसिफ ने आगे बताया कि रिजवान भाई ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. उन्हें फोटो भी भेज दिया. पुलिसकर्मी ने कहा उसे वहीं रोक कर रखो. तीनों युवकों का कहना था कि हमें इनाम के पैसे नहीं चाहिए. हम चाहते हैं कि वो पैसा पीड़ित लड़की को दिया जाए. आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
तीनों को सम्मानित किया जाएगा
आरोपी सलमान को पकड़ने में मदद करने वाले तीनों युवकों को सम्मानित किया जाएगा. मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग अब्दुल, रिजवान और आसिफ को सम्मानित करेंगे. प्रशासन ने आरोपी सलमान पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा था।


आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी