कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्रों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया
रायपुर : कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के बी.एससी.(कृषि) चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने सरकारी मिडिल स्कूल, नकटी गाँव, धर्मपुरा, रायपुर में जैविक एवं प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती के महत्व और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्राचार्य आशीष कुमार जेम्स ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्रों को अपने कौशल और रुचियों के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति सारथी अनुष्का चौरशिया ने छात्रों को कृषि शिक्षा को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा के माध्यम से छात्र आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
नुक्कड़ नाटक में ओम अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, अन्वय पांड्या, भावी रात्रे, श्रीओम त्रिवेदी, दिव्या तराम, कौशल साहू, प्रेमसागर, पूर्णिमा जोगी, सोमनाथ साहू, सूरज पटेल और वसुदेव नायक ने प्रभावशाली भूमिकाएँ निभाईं। नाटक के माध्यम से छात्रों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व को समझाया और लोगों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।


शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता