हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता यह पक्की बात है-सीएम
मुस्लिम युवकों की मदद से आया पुलिस की पकड़ में
पूछताछ के बाद मददगारो पर होगी कार्यवाही
हिन्दू संगठन ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन
भोपाल। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का फरार आरोपी सलमान (23) आखिरकार सात दिन बाद भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरिंदे पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने सूचना मिलने पर रात 1 बजे हिरासत में लिया और तत्काल ही गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। गौहरगंज पुलिस आगे की पूछताछ और कार्रवाई करने के लिये आरोपी को लेकर अपने क्षेत्र के लिए रात को ही रवाना हो गयी थी। आरोपी सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांधीनगर थाने पहुंच गए थे। इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए गांधीनगर पुलिस ने हिंदू संगठनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी को गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था।
गौहरगंज में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
आरोपी को रात में ही भोपाल से रायसेन ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रायसेन के कीर्तिनगर गांव के पहले सलमान को ले जा रही पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हो गया था। टायर चेंज करने के लिए एसआई गाड़ी से उतरा वैसे ही सलमान ने भागने की कोशिश करते हुए पिस्टल छीन कर पुलिस कर्मी पर फायर किये। जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।
आरोपी सलमान के गिरफ्तार होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता यह पक्की बात है। हमारी सरकार ने इस बात की पहचान है, की हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है, लेकिन जो इन व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उनसे निपटना भी जानती है, और जो कानूनी प्रावधान है, उनको प्रतिबंध भी करती है। जिस सलमान ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, हमारी पुलिस उसको छोड़ने वाली नहीं थी। जरा भी ढिलाई होती तो हम वह भी पसंद नहीं करते, जिस तरह शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने सलमान को पकड़ा है, यह बात पक्की है कि हमारी पकड़ से कोई बच नहीं सकता।
पुलिसकर्मी पर फायर कर किया था, भागने का प्रयास-एसपी
रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया की रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तब रात करीब 3-4 बजे के बीच पुलिस की गाड़ी औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में पंक्चर हो गई। बैकअप में एक और गाड़ी थी। उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करना था। उसी दौरान आरोपी ने सुल्तानगंज के थाना प्रभारी श्याम राज की पिस्टल को निकाल लिया। उनके ऊपर पिस्टल चलाने की कोशिश की। उन्होंने अपने बचाव में आरोपी का हाथ पकड़कर पिस्टल ऊपर कर दी। इस दौरान दो फायर हुए। इसके बाद दूसरी टीम ने क्रॉस फायरिंग कर उसे पकड़ा। वह भागने का प्रयास कर रहा था। उसे पैर में गोली लगी है। उसे भोपाल के अस्पताल ले जाया गया है।
रायसेन पुलिस ने जारी की एडवायजरी
घटना के बाद भोपाल फॉरेंसिक साइंस लैब टीम ने मौके का मुआयना किया। अधिकारियो ने बताया कि पुलिस के साथ जो संघर्ष हुआ है। उसके साक्ष्य मिले हैं, जिसकी जॉच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दी जायेगी। वहीं घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाहो से शहर की शांति भंग न होने इसके लिये रायसेन पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली, भड़काऊ या हिंसा को उकसाने वाली सामग्री, पोस्ट साझा नहीं करने की चेतावनी दी।
जंगल के रास्ते पैदल भोपाल पहुंचा, मुस्लिम युवकों ने दबोचा
पुलिस को दी खबर, एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा
युवको ने की फांसी देने की मांग
शुरुआती जॉच में सामने आया है की दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगलों के रास्ते पैदल चलकर भोपाल में दाखिल हुआ। यहॉ गांधीनगर इलाके में छिपने के लिए कमरा ढूंढ रहा था। आरोपी सलमान को गांधीनगर के स्थानीय मुस्लिम युवकों ने पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी।
दरिंदे की गिरफ्तारी के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांधीनगर क्षेत्र के उन युवकों का बताया गया है, जिन्होंने आरोपी की सूचना पुलिस को दी थी। वायरल वीडियो में युवक आरोपी को पकड़वाने की सारी बात बता रहे है। युवको का कहना है, आरोपी यहॉ लड़को से किराए से कमरा ढूंढने की बात कर रहा था। उस पर शक होने पर एक युवक ने अपने दूसरे दोस्त को फोन लगाकर सारी बात बताते हुए आरोपी का फोटो उस दोस्त को भेजा। वह दोस्त सोशल मीडिया पर एक्टिव है, फोटो देख कर उसे लगा की यह रायसेन के दुष्कर्म मामले का आरोपी जैसा है। इसके बाद युवको ने खजूरी थाने के अपने परिचित पुलिसकर्मी राहुल भाई गुरुजी को फोटो सेंड किया। उन्होंने कहा, उसे वहीं रोक कर रखो। इसके बाद युवकों ने उसे उलझाते हुए करीब एक घंटा तक रोके रखा। बाद में पहुचीं पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पकड़ाने वाले मुस्लिम युवको का कहना है की हमें इनाम के पैसे नहीं चाहिए। हम चाहते हैं कि वो पैसा पीड़ित लड़की को दिया जाए। और मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को फांसी होनी चाहिए।
यह है पूरा मामला
* 21 नवंबर की शाम को 6 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी सलमान चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम को जंगल की तरफ ले गया, और दुष्कर्म करके भाग गया था।
* बाद में मासूम रोती हुई परिजनों को मिली थी। सिविल अस्पताल में भी समय से बच्ची को इलाज नहीं मिल पाया था, और न ही भोपाल ले जाने के लिए एंबुलेंस मिली थी।
* लोगों की सहायता से एक निजी वाहन से उसे एम्स ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
एसपी पर थी गिरी गाज
मामले में पुलिस की लापरवाही को देखते हुए, सीएम मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से रायसेन एसपी पंकज पांडेय को पद से हटाने और उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए थे। पंकज पांडेय की जगह, भोपाल जोन-1 के डीसीपी आशुतोष गुप्ता को रायसेन का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। नए एसपी बनने के 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मददगारो पर भी होगी कार्यवाही
पुलिस का कहना है की आरोपी के उपचार के बाद उसकी विधिवत गिरफ्तारी कर रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जायेगी। इसके बाद ही साफ हो सकेगा की फरारी के दौरान उसकी किसी ने मदद की है या नहीं। यदि किसी मददगार की जानकारी सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।
हिंदू संगठनों ने किया अस्पताल के बाहर प्रदर्शन
घटना की जानकारी लगने पर कई हिंदु संगठनो ने शुक्रवार सुबह हमीदिया अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। हिन्दू उत्सव समिति मंच के प्रमुख चंद्रशेखर तिवारी ने आरोपी को फांसी देने और उसकी मदद करने वालो के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत में वकीलों को 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी सलमान की पैरवी नहीं करना चाहिए। पैरवी करने वालों का भी विरोध किया जाएगा।


राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव