पुलिस को नहीं लगी भनक, इंदौर में 27 साल से रह रहा था विदेशी बिना दस्तावेज़
इंदौर | इंदौर में खुफिया एजेंसी और पुलिस व्यवस्था की लापरवाही का बड़ा खुलासा हुआ है. केन्या का रहने वाला विदेशी नागरिक रिचर्ड एस मायका पिछले 27 साल से बिना वीजा और पासपोर्ट के शहर में रह रहा है. प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. चौंकाने वाली बात यह है कि रिचर्ड का वीजा 30 जून 1998 को ही समाप्त हो चुका था, लेकिन वह आराम से इंदौर में किराए पर मकान लेकर रह रहा है. अब मामला सामने आने के बाद पुलिस मकान मालिक पर कार्रवाई करने के साथ ही रिचर्ड को डिपोर्ट करने की कार्रवाई करने जा रही है|
2018 में पकड़ा गया था रिचर्ड
रिचर्ड को 2018 में एमआईजी थाना पुलिस के माध्यम से पकड़ा गया था, लेकिन उसे किसी कारण वश डिपोर्ट नहीं किया जा सका, इस बीच पुलिस ने उसके ठिकाने और गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी. जानकारी मिली है कि रिचर्ड भारतीय मोबाइल नंबर चला रहा है, जिसकी जानकारी किसी विभाग के पास दर्ज नहीं है. उससे भी खतरनाक बात यह कि उसके फेसबुक अकाउंट पर हिंसा भड़काने वाले वीडियो, उत्तेजक पोस्ट और खून-खराबे वाले कंटेंट भरे पड़े हैं. रिचर्ड के फॉलोअर्स हजारों में हैं, लेकिन उसकी फ्रेंडलिस्ट में इंदौर का एक भी व्यक्ति नहीं है|
‘विदेशी नागरिक किसी नेटवर्क के लिए सक्रिय हो सकता है’
अब पुलिस क्षेत्रीय एसीपी और थाना प्रभारी के माध्यम से मकान मालिक और रिचर्ड पर कार्रवाई करने जा रही है. साथ ही उसे डीपोर्ट करने की व्यवस्था भी जुटाई जा रही है. एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक वह शहर में गोपनीय रूप से किसी नेटवर्क के लिए सक्रिय हो सकता है. वहीं शहर में विदेशी नागरिकों से जुड़े अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. हाल ही में नारकोटिक्स विंग ने अफ्रीकी युवती को 15 लाख की कोकीन के साथ पकड़ा था. अब FRRO और क्राइम ब्रांच दोनों इस मामले में सक्रिय हुए हैं. नई इमिग्रेशन फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत ऐसे अवैध प्रवासियों पर 5 से 7 साल की सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है|


तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।