नक्सलियों को डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अपील...कुछ बड़ा होने से पहले लौट आएं, पुनर्वास का मिलेगा पूरा समर्थन'
CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लेकर बड़ी खबर है. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री सुकमा में नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचे. यहां वे आत्मसर्पण करने वाले नक्सलियों से बातचीत की. विजय शर्मा के अचानक दौरे को लेकर समझा जा रहा है कि नक्सलियों को लेकर फिर कोई बड़ी खबर आने वाली है. हालांकि अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
50 नक्सली हुए थे गिरफ्तार
कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश पुलिस ने बस्तर समेत कई जिलों से 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. इसमें SZCM, DVCM, ACM रैंक के नक्सली शामिल थे. इन गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में सुकमाजिले के जगरगुंडा, केरलापा, किस्टाराम एरिया कमेटी के लगभग सभी सक्रिय नक्सली भी शामिल थे. देवा और केसा के अलावा बाकी उन सभी की गिरफ्तारी हो गई है, जो यहां सक्रिय थे. ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि सुकमा नक्सल मुक्त हो गया है.
क्या सुकमा हुआ नक्सलमुक्त?
आंध्र प्रदेश पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए नक्सलियों के जगरगुंडा, केरलापाल एरिया कमेटी समेत कई सक्रिय नक्सली शामिल थे. जगरगुंडा एरिया कमेटी का प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा भी गिरफ्तार हुआ था. उसके अलावा सालों से नक्सलियों के जमीनी स्तर सक्रिय मदन्ना उर्फ जग्गु दादा भी गिरफ्तार हो चुका है. इलाके में चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. इस गिरफ्तारी के बाद देवा और केसा के अलावा बाकी जिले के लगभग सभी नक्सलियों की गिरफ्तारी हो गई है. ऐसे में बताया जा रहा है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है.


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव