“AI से होमवर्क न करें, सीखें”— पोप लियो का युवाओं को संदेश
इंडियानापोलिस, इंडियाना में एक नेशनल कैथोलिक यूथ कॉन्फ्रेंस में वेटिकन से लाइव प्रसारण में पोप लियो ने युवाओं को कई अहम संदेश दिए। उन्होंने एक सवाल जवाब के सत्र के दौरान 15,000 US युवाओं से कहा कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हमें सोच समझकर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने के लिए एक उपयोगी टूल हो सकता है, लेकिन इसे अपने होमवर्क के लिए इस्तेमाल न करें। पोप ने यह संदेश ऐसे समय पर दिया है, जब पूरी दुनिया में एआई का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि AI हमारे समय की खासियतों में से एक बन रहा है।
'AI का जिम्मेदारी से किया जाए इस्तेमाल'
पोप का कहना है कि एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का मतलब है कि इसे ऐसे तरीकों से इस्तेमाल करना जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। इसको अपना होमवर्क करने के लिए न कहें।
बता दें कि यूएसस के पहले पोप लियो ने अपने छह महीने के पोप कार्यकाल के पहले ऐसे इवेंट में युवाओं से लगभग 40 मिनट तक बात की। वहीं, उन्होंने कैथोलिक धर्म के बारे में सवालों के जवाब दिए और स्कूल में दोस्त बनाने की सलाह दी।
राजनीति पर भी लियो पोप ने की बात
इतना ही नहीं उन्होंने अपने सेशन में कुछ समय के राजनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जीसस चाहते हैं कि ईसाई दीवारों के बजाय पुल बनाने वाले लोग बनें और उन्होंने दिवंगत पोप फ्रांसिस की ट्रंप की सबसे कड़ी आलोचनाओं में से एक का जिक्र किया।
लियो ने युवाओं से कहा कि कृपया ध्यान रखें कि आस्था, चर्च के बारे में बात करने के लिए पॉलिटिकल कैटेगरी का इस्तेमाल करें। उन्होंने आगे कहा कि चर्च किसी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा नहीं है। बल्कि, वह आपकी अंतरात्मा को बनाने में मदद करता है ताकि आप समझदारी और प्यार से सोच सकें और काम कर सकें।


राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह बढ़ाते है समाज में समरसता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव