मस्क और ट्रंप के बीच हुई कट्टी वापस मिट्ठी में बदली, दोनों ने साथ किया डिनर, फंडिंग पर सहमत
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क दोनों बहुत अच्छे मित्र थे। लेकिन कुछ कारणों के चलते दोनों के बीच कट्टी हो गई। अब वापस दोनों मित्र साथ आ गए हैं। दोनों ने एक साथ डिनर किया और दोनों के बीच मिट्ठी हो गई। टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क फिर से अमेरिकी राजनीति के केंद्र में लौट आए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प से टकराव के करीब 6 महीने बाद वे राजधानी वॉशिंगटन में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित ट्रम्प के स्टेट डिनर में इलॉन मस्क भी शामिल हुए। मस्क अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का प्लान भी रद्द कर चुके हैं।
मस्क ने यह भी कहा है कि वे 2026 मिडटर्म इलेक्शन में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे और फंडिंग देंगे। इसके जरिए उन्होंने संकेत दिया कि वे टकराव नहीं, बल्कि दोस्ती का रास्ता चुन रहे हैं। मस्क के मई में वॉशिंगटन छोड़ते समय स्थिति आज से बिल्कुल अलग थी। तब मस्क ट्रम्प प्रशासन के बिग ब्यूटीफुल बिल और अपने करीबी जैरेड आइजेकमैन का नासा प्रमुख नहीं बनाए जाने से नाराज थे। मस्क ने दावा किया था कि ट्रम्प यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज इसलिए जारी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनमें उनका भी नाम है। मस्क ने सार्वजनिक रूप से तीसरी पार्टी (अमेरिका पार्टी) बनाने और रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देने का ऐलान किया था। अब हालात उलट है। मस्क की टीम ऑस्टिन के एक लग्जरी होटल में 2 दिन का डीओजीई टीम री-यूनियन कर रही है, जिसमें डिनर के साथ-साथ टेस्ला, स्पेसएक्स और द बोरिंग कंपनी के फैक्ट्री टूर की प्लानिंग है। मस्क खुद भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह संकेत हैं कि दोनों में समझौता हो चुका है।


तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप
'साहब, घर में चूल्हा जलना मुश्किल है': वेतन के लिए तरस रहे ग्वालियर के स्वास्थ्य कर्मी
वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार