यूथ हब भांसी के सहयोग से साहिल तामो बना आत्मनिर्भर
रायपुर : दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा तहसील बचेली के ग्राम भांसी में प्रारंभ किए गए यूथ हब ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी पहल से ग्राम बड़े कमेली के 19 वर्षीय साहिल तामो भी आज स्वावलंबी बन चुके हैं। कृषक परिवार से आने वाले साहिल की इच्छा थी कि वे स्वयं के पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर जीवन शुरू करें। घर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने 10 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भांसी में संचालित यूथ हब में पंजीयन कराया और टीम के समक्ष किराना दुकान शुरू करने की इच्छा व्यक्त की।
साहिल बना युवाओं का प्रेरणा स्रोत
साहिल की रुचि और योजना को देखते हुए यूथ हब द्वारा उन्हें 50 हजार रुपये का बिजनेस लोन, बिजनेस प्लान तैयार करने में सहयोग, दुकान प्रबंधन के तरीकों की जानकारी तथा प्रारंभिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके फलस्वरूप साहिल ने अपने ग्राम में सफलतापूर्वक एक छोटा किराना दुकान शुरू कर लिया है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि वे बेरोजगारी से भी मुक्त हो पाए हैं। साहिल का प्रयास क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। यूथ हब भांसी की यह पहल प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन और समर्थन मिलने पर युवा अपनी मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।


शासन में सुधार की कवायद—मुख्यमंत्री सचिवालय में जिम्मेदारियों का नया वितरण
मंत्री परिवार में बड़ा मामला, महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज पर गोपनीयता सवालों में
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
फोटो सेशन के बाद पौधों को छोड़ दिया जाता है भगवान भरोसे
गहरे रंग के कपड़े पहनकर आने पर एंट्री नहीं मिलेगी