रायपुर में टी-20 और टेस्ट मैचों का रास्ता साफ, क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!"
Raipur: छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजधानी रायपुर जल्द ही टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी की दिशा में कदम बढ़ाने वाला है. राज्य सरकार ने नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को 30 साल की लंबी लीज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को सौंप दिया है. जिससे अब इंटरनेशनल मैचों का रास्ता साफ हो गया है.
अब रायपुर में भी होंगे, टी -20 और टेस्ट
दरअसल साय सरकार ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुरअटल नगर को दीर्घ कालीन पूर्णतः संचालन और विकास कार्याें हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को अनुबंध के अनुसार लीज पर देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस निर्णय से राज्य के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होगी. इस निर्णय से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के और अधिक क्रिकेट मैच का आयोजन सुनिश्चित होगा.
कैबिनेट में फैसले के बाद रास्ता हुआ साफ
CSCS को लीज मिलने के बाद स्टेडियम के कायाकल्प की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है. अब तक संघ केवल मैदान की देखरेख करता था, लेकिन पूरे स्टेडियम के अधिकार मिलने के बाद बड़े स्तर पर सुधार और उन्नयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. दर्शक सुविधाओं से लेकर तकनीकी अपग्रेडेशन तक कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे, जिससे रायपुर को टेस्ट वेन्यू के रूप में तैयार किया जा सके. इससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी नया अवसर मिलेगा.


बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
अंपायर के फैसले पर बहस करना माना जाता है अनुशासनहीनता
फॉरेंसिक और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही जांच
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
कथित फर्जीवाड़े के नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत