‘डाइनिंग विद कपूर्स’ ट्रेलर रिलीज: रणबीर-करीना की केमिस्ट्री लुटा रही वाहवाही, आलिया गायब
मुंबई: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपूर परिवार से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में करीना कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे। लेकिन आलिया भट्ट की गैरमौजूदी फैंस को अखर गई।
रणबीर की मस्ती, करीना का खुल गया एक राज
'डाइनिंग विद द कपूर्स' के ट्रेलर की शुरुआत में पूरा कपूर परिवार राजकपूर की 100वीं जयंती के मौके पर एक साथ आता है। सभी बताते हैं कि परिवार को खाने-पीने का शौक है। रणबीर को अपने कजिन के साथ कुकिंग करते हुए भी देखा। सभी ने फैमिली से जुड़ी खास बातें शेयर कीं। रणबीर कपूर ट्रेलर में काफी मस्ती करते भी दिखे। वहीं करीना कपूर को गॉसिप जानने का शौक है, इस बात का खुलासा उनके कजिन ने किया।
सैफ अली खान को देख आलिया भट्ट को लेकर यूजर्स ने किए सवाल?
'डाइनिंग विद द कपूर्स' के ट्रेलर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान भी नजर आए। वह कपूर खानदान के दामाद हैं। लेकिन रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नहीं दिखीं। कपूर परिवार के साथ एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी फैंस को काफी खटकी। इस बात पर यूजर्स ने सवाल कर दिए। फैंस ने पूछा कि आलिया कहां है?
कब स्ट्रीम होगी कपूर फैमिली की डॉक्यूमेंट्री
डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में कपूर परिवार के लोग कई बातों और यादों का जिक्र करेंगे। खासकर राज कपूर से जुड़ी यादें साझा की जाएंगी। यह डॉक्यूमेंट्री 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले