महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त का इंतजार, आज ही करें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान"
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. लेकिन जिन महिलाओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं कराया है, उनकी अगली किस्त की राशि रुक सकती है.
राज्यभर में करीब 4.18 लाख महिलाओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, इन लाभार्थियों के खातों में 22वीं किस्त का भुगतान अस्थायी रूप से रोका जाएगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक संबंधित महिलाएं अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कर लेतीं.
विशेष रूप से बिलासपुर जिले में लगभग 10 हजार महिलाओं का ई-केवाईसी अब तक अपडेट नहीं हुआ है. इनमें कई ऐसे मामले हैं जिनमें आधार कार्ड की जानकारी एक्सपायर या अपडेट नहीं हुई है.
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह समस्या आधार कार्ड के हर 10 साल में अनिवार्य अपडेट की प्रक्रिया के कारण उत्पन्न हुई है. जिन महिलाओं का ई-केवाईसी अधूरा है, वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर इसे तुरंत अपडेट करा सकती हैं.
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का आधार विवरण अमान्य पाया जाएगा, उनका भुगतान अगली सूचना तक रोक दिया जाएगा. इसलिए सभी पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें ताकि महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का लाभ मिल सके.


बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग