महानआर्यमन सिंधिया की शादी पर बोले पिता ज्योतिरादित्य, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री बेटे महानआर्यमन की शादी पर बयान देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते नजर आ रहे हैं कि युवराज 30 साल के हो गए हैं, अब उनकी जल्दी से शादी पक्की करानी होगी।
‘मुझे शर्मिंदा कर कर रहे हो…’
दरअसल, ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य अनूप कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास दिल्ली पहुंचे। अनूप कुशवाह ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड केंद्रीय मंत्री को दिया, तो उन्होंने पूछा कि किसकी शादी है? अनूप कुशवाह ने कहा- बेटी की शादी है फिर उन्होंने पूछा कितनी बेटियां है। इस पर जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने कहा – तीन बेटियां हैं, अनूप कुशवाह ने कहा कि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आखिरी बेटी की शादी है ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनूप कुशवाह से कहा कि अब तुम तो मुझे शर्मिंदा कर रहे हो, युवराज साहब 30 साल के हो गए। अब तो उनकी जल्दी शादी पक्की करानी पड़ेगी. दोनों के बीच ये हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MPCA अध्यक्ष हैं महानआर्यमन सिंधिया
महानआर्यमन सिंधिया का जन्म 17 नवंबर 1995 को ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने दून इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली एजुकेशन पूरी की. ब्रिटेन से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। महानआर्यमन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) और मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है, ना ही उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई है। महानआर्यमन ने 13 साल की उम्र में चुनाव प्रचार में भाग लिया था, जनसंपर्क अभियान में भाग लिया था और कई जनसभाओं में भाग लिया था।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”