छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR, कांग्रेस पर बोले अरुण साव – ‘न कार्यकर्ता, न मतदाता’
छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की शुरूआत हो चुकी है. वहीं इसे लेकर प्रदेश को राजनीतिक दल भी अब फील्ड में BLA यानि बूथ लेवल एजेंट उतारने जा रहे हैं. जहां एक ओर BJP अब घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करवाने जा रही है. इसके लिए बूथ स्तर पर एजेंटों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है. वहीं कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है.
BJP ने बूथ लेवल एजेंट को दिया जिम्मा
भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के तहत घर-घर जाने की तैयारी कर रही है.. हर घर के लोगों के नाम मतदाता सूची में दो बार जांचे जाएंगे. ऐसे में अगर किसी अवैध मतदाता के बारे में पता चलता है तो उसके नाम कटवाने का जिम्मा भी बूथ लेवल एजेंट को होगा. अगर किसी का नाम नहीं जुड़ पाया है तो वह भी काम एजेंट करेंगे. इसके लिए बीएलए-1 और बीएलए 2 के प्रशिक्षण निर्वाचन आयोग की तरफ से हो चुकी है..
कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता है, ना मतदाता – अरूण साव
वहीं BLA यानि बूथ लेवल एजेंट को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता है, ना मतदाता है. कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा कभी EVM पर फोड़ती है, तो कभी कभी संविधान विपरीत बात करती है. जमीनी स्तर पर कांग्रेस कहीं नहीं है.
दीपक बैज ने साधा निशाना
वहीं SIR को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि 1 महीने के अंदर सभी BLO को सभी के घर पहुंचना है. BLO की ट्रेनिंग अच्छे से नहीं हो पाई है, और फॉर्म भी उपलब्ध नहीं है.


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”