इंदौर: रोड वाइडनिंग के नाम पर 140 परिवार हुए प्रभावित
Indore News: इंदौर नगर निगम की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड चौड़ीकरण में 140 मकान पर बुलडोजर चला है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मास्टर प्लान के तहत शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए इंदौर नगर निगम ने मंगलवार (4 नवंबर) को बड़ी कार्रवाई की. निगम के रिमूवल विभाग ने एम.आर. 9 से एल.आई.जी. लिंक रोड चौड़ीकरण कार्य में बाधक बने लगभग 140 से अधिक मकानों को हटाया यह कार्रवाई मालवीय नगर क्षेत्र में की गई.नगर निगम की टीम ने 140 घरों को जमींदोज कर दिया है. नगर आयुक्त के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है. इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा. बता दें नगर निगम इस क्षेत्र में पहली भी कार्रवाई कर चुकी है. अब निर्माण कार्य के लिए इलाके को खाली कराया जा रहा है.
दरअसल इंदौर नगर निगम की टीम ने सुबह से ही रिमूवल अभियान शुरू किया. कार्रवाई में 5 जेसीबी मशीनें और 5 पोकलेन मशीनें लगाई गईं. मशीनों की मदद से मकानों को हटाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए रास्ता पूरी तरह से खाली कराया गया. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मास्टर प्लान के अनुरूप की गई है ताकि आगामी सड़क निर्माण कार्य में कोई बाधा न रहे. मौके पर नगर निगम का रिमूवल अमला और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी.
स्थानीय लोगों ने हटाया अपना सामान
स्थानीय निवासियों ने भी कार्रवाई के दौरान अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर हटाया. निगम का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता और पुनर्वास से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं इंदौर में हुई इस कार्रवाई के बाद नगर निगम अब एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है. प्रशासन के आला अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.


राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास