कृषि मंत्री नेताम ने राज्योत्सव में 6 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं आर्थिक सहायता प्रदान की
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर सहित राज्य के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा (अम्बिकापुर) में आयोजित राज्योत्सव समारोह में आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागाों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का भी निरीक्षण कियाा। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हितग्रहियों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं वित्तीय सहायता प्रदान की।
मंत्री नेताम ने दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, एक को ट्रायसाइकिल, एक दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र तथा एक दिव्यांगजन को विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी नागरिक अपनी शारीरिक असमर्थता के कारण पीछे न रह जाए। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, पुनर्वास और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।


करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत