लंबा इंतजार हुआ खत्म! 2025 में इन चार टूर्नामेंट्स ने दिए क्रिकेट को नए विजेता
साल 2025 क्रिकेट की दुनिया में उस 'रीसेट बटन' की तरह रहा, जिसने कई टीमों की किस्मत पलट दी। लंबे इंतजार और अधूरे सपनों के सिलसिले को खत्म करते हुए इस साल चार अलग-अलग टूर्नामेंट्स में नए चैंपियन्स उभरे। बिग बैश लीग में हॉबार्ट हरिकेन्स (BBL), आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (IPL), विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दक्षिण अफ्रीका (WTC) और महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया और पहली बार खिताब जीता। यह वो साल रहा जब मेहनत, उम्मीद और इतिहास, सबने मिलकर नए चैंपियन्स का अध्याय लिखा।
हॉबार्ट हरिकेन्स: आखिरकार BBL ट्रॉफी जीतने में रहे कामयाब
बिग बैश लीग (BBL) में हॉबार्ट हरिकेन्स ने वर्षों की निराशा खत्म की। 2013-14 और 2017-18 में फाइनल हारने वाली टीम ने आखिरकार 2025 में जीत का स्वाद चखा। टिम डेविड और मिचेल ओवेन की जोड़ी ने बल्लेबाजी ने कमाल दिखाया, जबकि कप्तान नाथन एलिस ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। वहीं, मैथ्यू वेड ने अनुभव से इतिहास रच दिया।
आईपीएल वो सीजन था जिसका इंतजार न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को था। वर्षों की ट्रोलिंग, 'ई साल कप नामदे' वाले मीम्स के बीच आरसीबी ने आखिरकार कप अपने नाम किया। रजत पाटीदार की बेहतरीन कप्तानी, विराट कोहली का जोश, हेजलवुड की सधी हुई गेंदबाजी और फिल सॉल्ट की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाया।
दक्षिण अफ्रीका: पहला आईसीसी खिताब जीतने का सपना हुआ पूरा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचा। कभी ‘चोकर्स’ कहे जाने वाली इस टीम ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल या यूं कहें पहला आईसीसी खिताब जीता। कप्तान तेम्बा बावुमा की शांति और कगिसो रबाडा की आक्रामकता ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट की दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाया। यह जीत उस पीढ़ी को समर्पित रही जिसने हमेशा हार में भी उम्मीद नहीं छोड़ी।
और फिर आया सबसे भावनात्मक पल...भारत महिला क्रिकेट टीम ने 2025 में अपना पहला वनडे विश्व कप या यूं कहें पहला आईसीसी खिताब जीता। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा। शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स की शानदार परफॉर्मेंस ने करोड़ों दिल जीत लिए। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट की पहचान का नया अध्याय था।


CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव