पहले अभिनेता के रूप में आमिर खान को मिलेगा यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड, जानिए कब और कहाँ होगा आयोजन
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को एक अवॉर्ड मिलने वाला है। इससे सम्मानित वे पहले पहले अभिनेता होंगे। इसी महीने पुणे में आयोजित एक भव्य समारोह में आमिर को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वह भी एआर रहमान के कॉन्सर्ट में। दरअसल, दिवंगत कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी याद में एक विशेष सम्मान शुरू करने का फैसला किया है। आमिर खान वह पहले शख्स हैं, जिन्हें यह सम्मान मिलेगा।
दिवंगत कार्टूनिस्ट की स्मृति में मिलेगा पुरस्कार
दिवंगत कार्टूनिस्ट के नाम पर शुरू किए गए पुरस्कार का नाम आरके लक्ष्मण पुरस्कार रखा गया है। यह पुरस्कार सबसे पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान को मिलने वाला है। वह पहले शख्स हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। दरअसल, कार्टूनिस्ट की स्मृति में पहला 'आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस' दिया जाएगा।
कब और कहां होगा आयोजन?
पुरस्कार समारोह का आयोजन पुणे में 23 नवंबर को होगा। इस मौके को और खास बनाने के लिए परिवार ने संगीत सम्राट एआर रहमान का एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया है। यह कॉन्सर्ट 23 नवंबर 2025 को एमसीए क्रिकेट स्टेडियम, पुणे में शाम पांच बजे से शुरू होगा। इसी में आमिर खान को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।
कौन थे आरके लक्ष्मण?
आरके लक्ष्मण भारत के मशहूर कार्टूनिस्ट और चित्रकारों में से एक थे। वे अपने मशहूर किरदार 'कॉमन मैन' और प्रसिद्ध दैनिक कार्टून स्ट्रिप 'यू सेड इट' के लिए लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने बड़े भाई आरके नारायण की कहानियों पर आधारित लोकप्रिय टीवी शो 'मालगुडी डेज' के लिए भी स्केच बनाए थे, जिसका निर्देशन शंकर नाग ने किया था। आरके लक्ष्मण का निधन 2015 में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में हुआ था।


CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव